तमिल फिल्म निर्देशक अरुण वैद्यनाथन ने फेसबुक पोस्ट के ज़रिए अपने कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि की है। उन्होंने लिखा, "कुंभ मेले में 28 दिनों तक 160 लोगों के साथ शूट किया, वाराणसी और बोधगया भी गया, लेकिन जैसे ही यूएस आया, कोविड-19 पॉज़िटिव हो गया...कोविड एक मसाला फिल्म की तरह है जिसका कोई लॉजिक नहीं है।"