ऐक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह ने बताया है कि कोविड-19 की पहली लहर के बाद दोबारा शूटिंग शुरू होने पर वह किसी से नहीं मिलती थीं। ऐक्ट्रेस ने कहा, "मैं अपने बाल और मेकअप खुद करती थी, मैं अपनी ड्राइवर, हेयर-स्टाइलिस्ट, मेकअप पर्सन, स्पॉट बॉय थी।" बकौल अर्चना, "मैं अपनी चाय खुद बनाती थी और अपनी प्लेट भी खुद धोती थी।"