जूनियर एनटीआर, राम चरण व आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म 'आरआरआर' की रिलीज़ कोविड-19 के मद्देनज़र टाल दी गई है। मेकर्स ने ट्वीट किया, "क्योंकि कई भारतीय राज्य...सिनेमाघरों को बंद कर रहे हैं...हमारे पास आपके उत्साह को...बनाए रखने के लिए कहने के अलावा...कोई विकल्प नहीं बचा है।" एस.एस. राजामौली द्वारा निर्देशित यह फिल्म पहले 7 जनवरी को रिलीज़ होने वाली थी।