महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा है, "मुस्लिम बहुल इलाकों में अब भी कोविड-19 टीके को लेकर हिचकिचाहट है...हमने मुस्लिम समुदाय को टीका लगवाने को लेकर मनाने के लिए अभिनेता सलमान खान और धार्मिक नेताओं की मदद लेने का फैसला किया है।" उन्होंने कहा, "धार्मिक नेताओं और फिल्म अभिनेताओं का बहुत प्रभाव होता है...और लोग उन्हें सुनते हैं।"