फिल्ममेकर मधुर भंडारकर ने अपनी आगामी फिल्म 'बबली बाउंसर' को लेकर कहा है, "कोविड-19 महामारी की पहली लहर ने हमें बुरी तरह प्रभावित किया था...मुझे लगा...हमें एक ऐसी कॉमेडी फिल्म की ज़रूरत है जिसे लोग...अपने परिवार के साथ देख सकें।" भंडारकर ने कहा कि वह इस फिल्म के ज़रिए बाउंसर्स की दुनिया को दिखाना चाहते थे जो बेहद दिलचस्प है।