कोविड-19 नेगेटिव आने के बाद आर्यन को जेल में 5 अन्य लोगों के साथ कॉमन सेल में भेजा गया
कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद शाहरुख खान के बेटे आर्यन को मुंबई क्रूज़ ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किए गए पांच अन्य लोगों के साथ आर्थर रोड जेल में क्वारंटीन बैरक से कॉमन सेल में भेजा गया है। इस मामले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद आर्यन को आर्थर रोड जेल भेजा गया था।