कोविड-19 प्रतिबंधों के कारण मजबूर थे: विक्की व अपनी शादी प्राइवेट रखने पर कटरीना

ऐक्ट्रेस कटरीना कैफ ने अभिनेता विक्की कौशल से अपनी शादी को बेहद निजी रखने पर 'ज़ूम' से कहा है, "यह निजी रखने की कोशिश से ज़्यादा...कोविड-19 प्रतिबंधों के कारण था।" कटरीना ने कहा, "मेरा परिवार व्यक्तिगत रूप से कोविड-19 से प्रभावित हुआ है....यह कुछ ऐसा था जिसे आपको गंभीरता से लेना था।" कटरीना-विक्की ने दिसंबर 2021 में शादी की थी।