उत्तर प्रदेश पुलिस ने शुक्रवार को सपा कार्यालय के सामने भारी भीड़ जमा होने के बाद कोविड-19 मानदंडों का उल्लंघन करने के लिए करीब 2,500 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और अन्य नेताओं के सपा में शामिल होने के समारोह में पार्टी नेता, समर्थक व अन्य लोग एकत्र हुए थे।