inshorts

कोविड-19 मरीज़ को अस्पताल ने थमाया ₹1.8 करोड़ का बिल, तिवारी ने की कार्रवाई की मांग

साकेत (दिल्ली) के मैक्स अस्पताल द्वारा करीब 4-माह भर्ती रहे कोविड-19 मरीज़ को ₹1.8 करोड़ का बिल थमाने को लेकर कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया से कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने इसे 'मानवता के खिलाफ अपराध' बताया। हालांकि, अस्पताल ने कहा कि मरीज़ के परिवार ने इलाज के बिल पर कोई आपत्ति नहीं जताई।