inshorts

कोविड-19 मृतकों के परिवार के लिए ₹50,000 के मुआवज़े को सुप्रीम कोर्ट ने दी मंज़ूरी

सुप्रीम कोर्ट ने कोविड-19 से मरने वाले लोगों के परिवारों के लिए ₹50,000 के मुआवज़े को मंज़ूरी दी है। कोर्ट के अनुसार, मृत्यु प्रमाण-पत्र में मौत का कारण कोविड-19 नहीं होने के बावजूद राज्य मुआवज़े से इनकार नहीं करेंगे। बकौल कोर्ट, आवश्यक दस्तावेज़ देखकर अधिकारी मृत्यु प्रमाण-पत्र संशोधित कर सकते हैं और आवेदन के 30-दिनों में राशि वितरित की जाए।