कोविड-19 से जान गंवाने वालों के परिवारों को ₹50,000 का मुआवज़ा भद्दा मज़ाक: कांग्रेस
कांग्रेस ने कोविड-19 से जान गंवाने वाले लोगों के परिजन को ₹50,000 का मुआवज़ा दिए जाने की सिफारिश को शोक संतप्त परिवारों के साथ भद्दा मज़ाक बताया है। पार्टी की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने केंद्र से आग्रह किया कि कोविड-19 से मौतों का सही आंकड़ा पता करने के लिए सर्वे करवाकर संबंधित परिवारों को ₹5-₹5 लाख का मुआवज़ा दिया जाए।