कोविड-19 से संक्रमित हुए ऐक्टर जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी, लिखा- दोनों वैक्सीनेटेड हैं

अभिनेता जॉन अब्राहम ने सोमवार को इंस्टाग्राम स्टोरी के ज़रिए बताया कि वह और उनकी पत्नी कोविड-19 से संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने लिखा, "3 दिन पहले...ऐसे व्यक्ति के संपर्क में आया था...जो बाद में कोविड-19 से संक्रमित पाया गया था...फिर हम दोनों का टेस्ट भी पॉज़िटिव निकला।" बकौल जॉन, "हम वैक्सीनेटेड हैं...हमें हल्के लक्षण महसूस हो रहे हैं।"