कोविड-19 से संक्रमित हुए सिंगर विशाल ददलानी, लिखा- सबसे मास्क पहनकर मिला हूं

सिंगर विशाल ददलानी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "तमाम सावधानी बरतने के बावजूद, मैं कोविड-19 से संक्रमित हूं...मेरे लक्षण अपेक्षाकृत हल्के हैं...कृपया सावधान रहें।" उन्होंने आगे लिखा, "किसी भी समय...वीकली शूटिंग (जहां मेरे अनुसार सभी टेस्टिंग प्रोटोकॉल का पालन किया गया था) के अलावा मैं किसी से भी...बगैर मास्क के नहीं मिला हूं...किसी भी अनसैनिटाइज़्ड चीज़ को मैंने हाथ नहीं लगाया।"