कोहली के स्टंप माइक पर बोलने को लेकर विक्रांत मैसी ने दक्षिण अफ्रीकी टीम से मांगी माफी

अभिनेता विक्रांत मैसी ने केपटाउन टेस्ट के दौरान तत्कालीन भारतीय कप्तान विराट कोहली द्वारा स्टंप माइक पर बोलने को लेकर दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम से माफी मांगी है। मैसी ने कहा, "अधिकांश भारतीय क्रिकेट फैन्स हमारे खिलाड़ियों की अप्रिय हरकतों से शर्मिंदा हैं।" इस पर एक यूज़र ने लिखा, "हमें अपने खिलाड़ियों पर गर्व है...किसी ने आपकी राय नहीं मांगी।"