पूर्व श्रीलंकाई कप्तान सनथ जयसूर्या से पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली और पाकिस्तानी कप्तान बाबर आज़म में से किसी एक को चुनने को कहा गया। जयसूर्या ने कहा, "मुझे कोहली अच्छे लगते हैं। वह मेरे और मेरे बेटे के पसंदीदा खिलाड़ी हैं।" गौरतलब है, कोहली ने एशिया कप-2022 में अफगानिस्तान के खिलाफ अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर का 71वां शतक लगाया था।