कौन डरता है आपके धमकाने से?: बीजेपी के 'लालू की तरह नीतीश भी जेल जाएंगे' बयान पर तेजस्वी

बिहार बीजेपी के नेता विजय कुमार सिन्हा के 'लालू प्रसाद यादव की तरह नीतीश कुमार भी जेल जाएंगे' बयान पर उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा है, "कौन डरता है...आपके धमकाने से?" उन्होंने कहा, "आप (बीजेपी)...देश में इसीलिए स्थापित हुए हैं...कि लोगों को डराएं और...धमकाएं।" बकौल तेजस्वी, "अगर सभी लोग गोलबंदी करेंगे तो...2024 (लोकसभा चुनाव) की राह...बीजेपी के लिए मुश्किल होगी।"