कौन थीं गंगूबाई काठियावाड़ी और उन पर बनी फिल्म को लेकर क्या है विवाद?

गुजरात की गंगा हरजीवनदास उर्फ गंगूबाई काठियावाड़ी 1950-1960 के दशकों में मुंबई के प्रभावशाली वेश्यालयों में से एक की मालकिन के तौर पर मशहूर हुई थीं। वह कमर्शियल सेक्स वर्कर्स के अधिकारों की पैरवी करने के लिए जानी जाती हैं। उनके दत्तक बच्चों ने गंगूबाई की बायोपिक में उन्हें एक वेश्या के तौर पर दिखाए जाने पर आपत्ति जताई है।