कौन थे अभिनेता प्रदीप विजयन जो अपने घर के बाथरूम में मिले मृत?

चेन्नई में अपने घर के बाथरूम में मृत मिले अभिनेता प्रदीप विजयन ने 2013 में तमिल फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। प्रदीप 2014 की फिल्म 'तेगिडी' से मशहूर हुए थे और आखिरी बार 2023 में एस कथिरेसन की फिल्म 'रुद्रन' में दिखे थे। वह विजय सेतुपति की आगामी फिल्म 'महाराजा' में नज़र आएंगे जो 14 जून को रिलीज़ होगी।