'कौन बनेगा करोड़पति 14' की पहली करोड़पति बनीं कविता चावला, कहा- 21 साल से था सपना

कोल्हापुर (महाराष्ट्र) की गृहिणी कविता चावला 'कौन बनेगा करोड़पति 14' की पहली करोड़पति बन गई हैं। उन्होंने बताया कि वह 21 वर्षों से इस शो पर आने का सपना देख रही थीं और अपने बेटे को पढ़ाते हुए उसकी किताबों से खुद भी पढ़ाई की। बकौल कविता, वह इन पैसों से अपने बेटे को उच्च शिक्षा के लिए विदेश भेजेंगी।