कौन है बसपा से विधानसभा चुनाव लड़ चुका माफिया विनोद जो यूपी में एनकाउंटर में मारा गया?
सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश) में शुक्रवार तड़के पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स टीम ने एनकाउंटर में विनोद उपाध्याय नामक ₹1 लाख के इनामी माफिया को ढेर कर दिया। विनोद ने 2007 में गोरखपुर से बसपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था। बकौल रिपोर्ट्स, विनोद पर एक थप्पड़ का बदला लेने के लिए एक अपराधी की हत्या करने का आरोप था।