उद्योगपति अनिल अंबानी और उनकी पत्नी टीना अंबानी के बेटे अनमोल की रविवार को कृशा शाह से शादी हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई में जन्मीं व पली-बढ़ीं कृशा एक सामाजिक कार्यकर्ता व उद्यमी हैं। वह पहले यूके में एक्सेंचर में काम करती थीं लेकिन कुछ समय बाद भारत लौटकर उन्होंने डिस्को (Dysco) नामक सोशल नेटवर्क कंपनी स्थापित की थी।