कौन हैं एनसीबी के अधिकारी समीर वानखेड़े जो बॉलीवुड-ड्रग्स नेक्सस की कर रहे हैं जांच?

एनसीबी मुंबई के डायरेक्टर समीर वानखेड़े सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से रिया चक्रवर्ती समेत कई ऐक्टर्स से जुड़े ड्रग्स केस की जांच कर रहे हैं। एनआईए में काम कर चुके 40-वर्षीय आईआरएस अधिकारी वानखेड़े वह व्यक्ति हैं जिन्होंने कस्टम में रहने के बाद सुनिश्चित किया था कि ड्यूटी भुगतान करने के बाद ही विश्वकप ट्रॉफी-2011 जारी हो।