कौन हैं किशोरी लाल शर्मा जिन्हें कांग्रेस ने अमेठी सीट से बनाया है लोकसभा उम्मीदवार?

अमेठी लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार बनाए गए किशोरी लाल शर्मा मूल रूप से लुधियाना (पंजाब) के रहने वाले हैं और पहली बार 1983 में राजीव गांधी के साथ अमेठी पहुंचे थे। वह लंबे समय से रायबरेली में सोनिया गांधी के प्रतिनिधि के तौर पर कामकाज देख रहे थे। वह बिहार कांग्रेस के प्रभारी भी रह चुके हैं।