inshorts

कौन हैं चरणजीत सिंह चन्नी जो पंजाब के अगले मुख्यमंत्री होंगे?

अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के एक दिन बाद चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब के अगले मुख्यमंत्री के लिए नामित किया गया है। नेता विपक्ष रह चुके चन्नी पंजाब में दलित समुदाय से पहले मुख्यमंत्री होने वाले हैं। चमकौर साहिब विधानसभा क्षेत्र से 3 बार के विधायक चन्नी अमरिंदर सिंह का इस्तीफा मांगने वाले नेताओं में से एक थे।