पंजाबी ऐक्टर-ऐक्टिविस्ट दीप सिद्धू के ऐक्सीडेंट के वक्त उनके साथ रीना राय भी थीं जिन्हें उनकी गर्लफ्रेंड बताया जा रहा है। बकौल रिपोर्ट्स, रीना एक अमेरिकी ऐक्ट्रेस हैं और पंजाबी फिल्म 'रंग पंजाब' में दीप की को-स्टार थीं। रीना के इंस्टाग्राम में 'मिस साउथ एशिया 14' लिखा हुआ है। गौरतलब है, इस ऐक्सीडेंट में दीप का निधन हो गया था।