कौन हैं नायडू के मंत्रिमंडल में शामिल एकमात्र बीजेपी नेता सत्य कुमार?

आंध्र प्रदेश में पहली बार विधायक बने सत्य कुमार यादव मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व वाली सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले एकमात्र बीजेपी नेता हैं। सत्य ने विधानसभा चुनाव में धर्मावरम सीट से मात्र 3,734 वोटों से जीत हासिल की थी। वह बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव और बीजेपी के अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के प्रभारी भी हैं।