कौन हैं पंजाब में पैदा हुईं श्री सैनी जो मिस वर्ल्ड अमेरिका जीतने वालीं पहली भारतीय-अमेरिकी हैं?

पंजाब में पैदा हुईं श्री सैनी ने लॉस एंजिलिस में आयोजित हुए समारोह में मिस वर्ल्ड अमेरिका 2021 का ताज जीता है। 25-वर्षीय सैनी यह ताज जीतने वालीं पहली भारतीय-अमेरिकी व एशियाई हैं और उन्होंने कई गैर-लाभकारी संस्थाओं में काम किया है। सैनी की 12-साल में हार्ट सर्जरी हुई थी और कार एक्सीडेंट के कारण उन्हें फेशियल-बर्न भी हुए थे।