कौन हैं भारतीय मूल के क्रिकेटर फतेह जो इंग्लिश अंडर-19 विश्व कप टीम में हुए हैं शामिल?

इंग्लिश अंडर-19 विश्व कप टीम में शामिल हुए गेंदबाज़ी ऑल-राउंडर फतेह सिंह का जन्म 20 अप्रैल 2004 को नॉटिंघम में हुआ था जिनके दादा 1965 में पटियाला से ब्रिटेन शिफ्ट हुए थे। 7 साल पहले फतेह को ऑटोइम्यून डिसऑर्डर ऐलोपीशिया हुआ था जिसमें पूरे बाल झड़ जाते हैं। उन्हें 2021 में नॉटिंघमशायर अकैडमी प्लेयर ऑफ द इयर चुना गया था।