कौन हैं मिथिलेश तिवारी जिन्हें अश्विनी चौबे का टिकट काटकर बीजेपी ने बक्सर से बनाया उम्मीदवार?
बीजेपी ने बक्सर (बिहार) लोकसभा सीट से केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी चौबे का टिकट काटकर मिथिलेश तिवारी को उम्मीदवार बनाया है। मिथिलेश 2015 में बैकुण्ठपुर (गोपालगंज) से विधायक चुने गए थे जबकि 2020 विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। 52-वर्षीय मिथिलेश फिलहाल बीजेपी के प्रदेश महामंत्री हैं और वह पार्टी में कई पदों पर रह चुके हैं।