कौन हैं आर्यन के साथ मुंबई ड्रग्स केस में गिरफ्तार हुए मुनमुन धमेचा और अरबाज़ मर्चेंट?
एनसीबी ने शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के साथ-साथ मुनमुन धमेचा और अरबाज़ सेठ मर्चेंट को भी गिरफ्तार किया है। मुनमुन (39) कथित तौर पर मॉडल हैं जिनका एक बिज़नेस परिवार से संबंध है और वह मध्य प्रदेश के एक बिज़नेसमैन की बेटी हैं। अरबाज़ कथित तौर पर एक ऐक्टर हैं और आर्यन समेत कई स्टार-किड्स के दोस्त हैं।