कौन हैं लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में 10 सबसे अमीर उम्मीदवार?
शिरोमणि अकाली दल की हरसिमरत कौर बादल (₹198 करोड़ संपत्ति) लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में सबसे अमीर उम्मीदवार हैं। उनके बाद बीजेपी के बैजयंत पांडा (₹148 करोड़), संजय टंडन (₹111 करोड़), कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह (₹100 करोड़) और ऐक्ट्रेस व बीजेपी की कंगना रनौत (₹91 करोड़) हैं। बीजेपी के निशिकांत दुबे भी 10 सबसे अमीर प्रत्याशियों में शामिल हैं।