कौन हैं सीकर लोकसभा से लगातार 7 चुनाव लड़ चुके अमराराम जिन्हें सीपीएम ने बनाया उम्मीदवार?
कांग्रेस द्वारा सीकर लोकसभा सीट छोड़े जाने के बाद सीपीएम ने 'INDIA' के तहत इस सीट से अमराराम को उम्मीदवार बनाया है। अमराराम 1996 से 2019 के बीच लगातार 7 बार सीकर लोकसभा सीट से सीपीएम के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। अमराराम का जन्म 1955 में हुआ था और वह धोद (राजस्थान) से विधायक भी रह चुके हैं।