कौशांबी में पर्चा भरने गए निर्दलीय प्रत्याशी को सीओ ने धक्का देकर भगाया, पुलिस ने दी सफाई

कौशांबी (यूपी) लोकसभा सीट से पर्चा भरने गए छेद्दू नामक निर्दलीय प्रत्याशी को एक सीओ ने धक्का देकर कलेक्ट्रेट परिसर से भगा दिया जिसका वीडियो सामने आया है। सीओ ने छेद्दू से कहा, "तुम्हारी औकात है यहां बजाने की? ठीक कर दूंगा।" इसे लेकर पुलिस ने बताया, "निर्दलीय प्रत्याशी डुगडुगी बजाकर नारेबाज़ी कर रहे थे...उन्हें कई बार रोका गया था।"