कौैन हैं पवित्रा गौड़ा जिन्हें मर्डर केस में कन्नड़ ऐक्टर दर्शन के साथ किया गया गिरफ्तार?

एस रेणुकास्वामी नामक 33-वर्षीय शख्स की हत्या के मामले में कन्नड़ अभिनेता दर्शन के साथ अभिनेत्री पवित्रा गौड़ा को भी गिरफ्तार किया गया है। पवित्रा ने कई कन्नड़ फिल्मों और टेलीविज़न शोज़ में काम किया है। उनके इंस्टाग्राम बायो के मुताबिक, वह मॉडल-ऐक्ट्रेस होने के अलावा एक फैशन डिज़ाइनर भी हैं। बकौल रिपोर्ट्स, वह दर्शन को डेट कर रही हैं।