क्या आप यह 'फ्री फंड का खाना' अपने घर से लाए हैं: बीजेपी सांसद के बयान पर कांग्रेस
कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के 'फ्री फंड का खाना' वाले बयान पर कहा है, "आप 'फ्री फंड का खाना'...अपने घर से लाए हैं?...बीजेपी के खजाने से लाए हैं?" उन्होंने प्रधानमंत्री के 2013 के बयान 'मैडम और शहज़ादे आए थे...कहा कि छत्तीसगढ़ को इतना पैसा दिया...तुम्हारे मामा का पैसा है क्या?' के कोट्स शेयर किए।