क्या इस प्रकार के उदाहरणों से 'नया भारत' बनेगा?: रामनवमी में हुई हिंसा पर मायावती

बसपा प्रमुख मायावती ने ट्वीट किया है, "पहले राजस्थान...फिर...मध्यप्रदेश व गुजरात आदि राज्यों में जिस प्रकार...शान्ति एवं सौहार्द बिगाड़ने वाली हिंसक घटनाएं हुईं और जिसके बाद सरकार द्वारा प्रथमदृष्टया बदले की कार्रवाई की गई है, वह सही कदम नहीं है।" उन्होंने कहा, "क्या इसी प्रकार के उदाहरणों से 'नया भारत' बनेगा?" बकौल मायावती, "कानूनी प्रक्रिया के तहत ही सज़ा...होनी चाहिए।"