मध्य प्रदेश में रामनवमी पर हुई हिंसा के आरोपियों के खिलाफ बुलडोज़र के इस्तेमाल की कार्रवाई का बचाव करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूछा है, "क्या गरीबों को परेशान करने वालों के खिलाफ बुलडोज़र का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए?" बकौल शिवराज, "खरगौन में गरीबों के घर जलाए गए...लेकिन उन्हें चिंता नहीं करनी चाहिए...क्योंकि 'मामा' (शिवराज) उनके घर बनवाएंगे।"