क्या ज़रूरत है?: केजरीवाल के गोवा में घर-घर जाकर चुनाव प्रचार करने पर संजय राउत

शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा, "दिल्ली में कोविड-19 के मामले बढ़ने के बावजूद मुख्यमंत्री गोवा में घर-घर जाकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं...क्या ज़रूरत है? वह सिर्फ अपना संदेश दे सकते हैं।" बकौल राउत, "अगर आपकी पार्टी (आप) इतनी मज़बूत है तो दिल्ली के मुख्यमंत्री...गोवा का दौरा क्यों करेंगे? दिल्ली में उनकी ज़्यादा ज़रूरत है...जहां मामले बढ़ रहे हैं।"