inshorts

क्या ‘नए भारत’ में सिर्फ ‘मित्रों’ की सुनवाई होगी, देश के वीरों की नहीं?: अग्निपथ को लेकर राहुल

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ‘अग्निपथ’ योजना को लेकर शुक्रवार को एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल किया है। उन्होंने एक खबर शेयर करते हुए ट्वीट किया, "क्या ‘नए भारत’ में सिर्फ ‘मित्रों’ की सुनवाई होगी, देश के वीरों की नहीं?" बकौल राहुल, "एक तरफ देश के परमवीर हैं...और दूसरी तरफ प्रधानमंत्री का घमंड और तानाशाही।"