अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी से हाल ही में एक रिपोर्टर ने पॉर्न वीडियोज़ केस में ज़मानत पर आए उनके पति राज कुंद्रा के बारे में सवाल किया जिस पर उन्होंने कहा, "क्या मैं राज कुंद्रा हूं? मैं उनके जैसी लगती हूं?" उन्होंने कहा, "मैं मानती हूं कि...सेलिब्रिटी होने के नाते आपको कभी शिकायत नहीं करनी चाहिए और...सफाई भी नहीं देनी चाहिए।"