पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा अर्थव्यवस्था को लेकर मोदी सरकार की आलोचना करने पर गुरुवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "एक ऐसे पीएम जिन्हें भारत को कमज़ोर अर्थव्यवस्था बनाने के लिए सबसे ज़्यादा याद किया जाता है...वह अचानक अर्थव्यवस्था पर ध्यान दे रहे हैं।" उन्होंने आगे पूछा, "क्या यह सब पंजाब चुनाव के लिए है?"