क्या रहा है पाटलिपुत्र लोकसभा सीट का चुनावी इतिहास जहां से मीसा भारती लड़ रही हैं चुनाव?

देश के पहले लोकसभा चुनाव में पाटलिपुत्र (बिहार) लोकसभा सीट पर कांग्रेस जीती थी और लोकसभा चुनाव-1957 से लोकसभा चुनाव-2004 तक यह सीट अस्तित्व में नहीं थी। लोकसभा चुनाव-2009 से दोबारा अस्तित्व में आई इस सीट पर बीजेपी 2 और जेडीयू 1 बार जीती है। इस बार आरजेडी प्रमुख लालू यादव की बेटी मीसा भारती पाटलिपुत्र से पार्टी उम्मीदवार हैं।