लोकसभा चुनाव-1967 से अस्तित्व में आई उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट पर अब तक कांग्रेस ने 13 (2 उप-चुनाव), बीजेपी ने 2 और भारतीय लोकदल ने 1 बार जीत दर्ज की है। इस सीट से पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी, दिवंगत कांग्रेस नेता संजय गांधी, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी सांसद रह चुके हैं।