पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के 'यूपी-बिहार के भैया' बयान पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को कहा, "क्या वह जानते हैं कि पंजाब में...बिहार के लोगों की कितनी बड़ी...भूमिका है?" उन्होंने कहा, "आश्चर्य लगता है कि ऐसी बात...लोग कैसे बोल देते हैं।" चन्नी ने कहा था कि 'यूपी-बिहार के भैया' को पंजाब में न घुसने दें।