inshorts

क्या हम भारत की 5 राजधानी पर विचार कर सकते हैं?: असम व दिल्ली की तुलना पर हिमंत बिस्वा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ ट्विटर पर जारी आरोप-प्रत्यारोप के बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है, "क्या...हम संतुलित विकास के लिए...भारत की 5 राजधानियों पर विचार कर सकते...हैं?" उन्होंने कहा, "इससे...दिल्ली सरकार के पास...पूर्वोत्तर राज्यों की तुलना में...अथाह संसाधन जमा नहीं...होगा।" बकौल सरमा, "केजरीवाल जी को...दूसरे राज्यों का मज़ाक उड़ाने की...आदत हो गई है।"