क्या है एलोपीशिया एरिएटा कंडीशन जिससे ऐक्टर विल स्मिथ की पत्नी जेडा हैं पीड़ित?
ऑस्कर में विल स्मिथ की पत्नी जेडा की 'एलोपीशिया एरिएटा' नामक कंडीशन के बारे में मज़ाक उड़ाने को लेकर ऐक्टर ने प्रेज़ेंटर क्रिस रॉक को थप्पड़ मार दिया था। इस कंडीशन में इम्यून सिस्टम अपने फॉलिकल पर हमला करता है और इससे छोटे गुच्छे में तेज़ी या धीमे-धीमे बाल झड़ जाते हैं। एलोपीशिया का अब तक कोई इलाज नहीं है।