क्या है ऐलोपीशिया एरिएटा कंडीशन जिससे पीड़ित हैं अमेरिकी अभिनेत्री लिली रायनहार्ट?
अमेरिकी अभिनेत्री लिली रायनहार्ट ने 'ऐलोपीशिया एरिएटा' नामक कंडीशन से पीड़ित होने का खुलासा किया है। इस कंडीशन में इम्यून सिस्टम अपने फॉलिकल्स पर हमला करता है और इससे छोटे गुच्छे में तेज़ी से या धीमे-धीमे बाल झड़ जाते हैं। ऐलोपीशिया आमतौर पर सिर और चेहरे के हेयर फॉलिकल्स पर हमला करता है और इसका कोई इलाज नहीं है।