सोशल मीडिया पर 'चूज़िंग द बियर' ट्रेंड हो रहा है जिसमें महिलाओं से पूछा जाता है कि 'आप जंगल में बियर (भालू) के साथ अकेले रहना पसंद करेंगी या आदमी के साथ?' अधिकतर महिलाओं ने जवाब में कहा कि वे बियर के साथ अकेले रहना पसंद करेंगी। एक महिला ने कहा, "आदमी डरावने होते हैं।"