आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बताया है कि मौद्रिक नीति समिति ने रेपो रेट को 4% जबकि रिवर्स रेपो रेट को 3.35% पर बरकरार रखा है। इसके अलावा 2022-23 में भारत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर 7.8% और खुदरा महंगाई दर 4.5% रहने का अनुमान जताया गया है। वहीं, ई-रूपी वाउचर की सीमा बढ़ाकर ₹1 लाख की गई है।