क्या होती है माइक्रोब्लेडिंग?

माइक्रोब्लेडिंग ऐसी तकनीक है जिसमें आइब्रो को घना दिखाने के लिए टैटू बनाया जाता है। इसमें ब्लेड के आकार के उपकरण का इस्तेमाल होता है जिसमें बेहद बारीक सुइयां होती हैं। उससे आइब्रो के आसपास बाल जैसे निशान बनाए जाते हैं। स्लोवेनिया के डॉक्टरों के अनुसार, माइक्रोब्लेडिंग के बाद 2 महिलाओं को फेफड़ों की बीमारी 'सिस्टमिक सारकॉइडोसिस' हो गई है।